Saturday, 13 February 2016

जिब्रा क्रॉसिंग की कहानी

हम चौराहे पर रुक जाते हैं जब लाल बत्ती होती है।चौराहे के चारों और की सड़क पर सफेद रंग की बड़ी बड़ी लाइन होती हैं।इन लाइन को जिब्रा  क्रोसिंग कहते हैं।जिसका मतलब यह होता है कि हमको इस लाइन के पीछे अपनी गाड़ी को खड़ा करना है,ताकि पैदल चलने वाले आराम से सड़क पार कर सकें।लेकिन हमारे यहाँ इतने पढ़े लिखे लोग हैं जो शायद जिब्रा क्रोसिंग का मतलब यही समझते हैं कि गाड़ी या तो उसके ऊपर खड़ी करो या उससे आगे।लोग सड़क पर चलने वालों को गालियां देते हैं कि उनको चलना नहीं आता, कोई उनसे पूछे कि आप तो पढ़े लिखे हैं तो आपको पता होना चाहिये कि गाड़ी को कंहा खड़ा करना है।जिब्रा क्रोसिंग लोगो के सड़क पार करने के लिये होता है। जिसके पास जितनी बड़ी गाड़ी होती है वो सड़क पर उतना ही कानून का उलंघन करता है।अगर उनसे कुछ कहो तो वह आपसे लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।उनको यह ज्ञात नहीं कि उनकी यह लापरवाही किसी क़ी जान ले सकती है।आप सड़क पर जरूर गाड़ी चलाएँ लेकिन कुछ नियम हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी है।हमको कानून का आदर करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment